



पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल मे भारतीय जनता युवा मोर्चा कांसाबेल मण्डल द्वारा नव मतदाता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत मौजूद रहे साथ ही प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजेश बेहरा,जिला सह प्रभारी दीपक पटनायक, महेश राम उरांव जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वा विधानसभा सह प्रभारी प्रियांश भगत जी
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव पांडे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, मंडल महामंत्री अरविंद स्वर्णकार, अंशु जैन, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार राय, मंडल मंत्री शंकर सोनी, कृतेश् बघेल, महेश राम उपस्थित थे… इस मौके पर युवाओं को नव मतदाता बनने के लिए युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के हाथों से अभिनन्दन पत्र भी सौपा गया इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।