



संपादक श्याम नारायण गुप्ता उदयपुर एक्सप्रेस

पत्थलगांव/ भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों और बुथ में भाजपा का झंडा लगा भाजपा के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के पत्थलगांव में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर ,लाभार्थी से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी भी दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने सभी आमजनमानष से आव्हान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विश्व के सबसे लोकप्रिय जनसेवक नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार 400पार के संकल्प को साकार करें ।है इसी का आव्हान करते हुए हर घर झंडा लगाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ से भी अपने अपने घर में भाजपा का झंडा लगाने की अपील की।
