



तीन माह महीनो की राशि एक मुश्त मांगे जाने.. उमेश पटेल की मांग पर विधायक गोमती का पलटवार
संपादक श्याम नारायण गुप्ता उदयपुर एक्सप्रेस
रायगढ़ :- पूर्व कांग्रेस मंत्री उमेश पटेल द्वारा महतारी वंदन योजना की तीन माह की राशि भाजपा से एक मुश्त मांगे जाने के मामले पर भाजपा की ओर से पलटवार करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने उमेश पटेल से पूछा कि सत्ता खोने के बाद कांग्रेस महातारियो की याद आ रही है ? महतारियो को पांच सौ रुपए देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने सत्ता के दौरान साथ सालो के दौरान महतारियों को फूटी कौड़ी नही देने वाली कांग्रेस किस मुंह से तीन माह की राष्ट्र मुश्त मांग रही है। गोमती ने उमेश पटेल को प्रदेश की महातारियो से माफी मांगने की मांग की है।
विष्णु देव साय की सरकार ने तीन माह के अंदर ही मोदी सरकार द्वारा दी गई गारंटी को पूरा किया है। महतारियो को पहली किश्त मिलना जश्न का क्षण है लेकिन कांग्रेस विधवा विलाप कर रही है। महतारी वंदन के तीन माह की राशि के एक मुश्त मांग करने वाले उमेश पटेल जी को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने वादा करने के बाद भी महतारियो को साठ महीने तक फुटी कौड़ी क्यों नही दी? प्रदेश की महातारियो को मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर पूरा भरोसा है। महिला सम्मेलन के दिन गैस सिलेंडर के मूल्य में सौ रुपए की कमी कर प्रदेश की महतारियो को तोहफा देने वाली मोदी सरकार ने महिलाओ, आदिवासियो को सशक्त बनाने की दिशा में बहुत से कदम उठाए है । जिनमें महिला आरक्षण सहित आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने एवम आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाए जाने जैसे कदम शामिल है। विष्णु देव साय की सरकार गरीब किसानो महतारियो की सरकार है। भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए महिला आदिवासी नेता गोमती के कहा 18 लाख गरीबों को आवास, पुराना दो सालो का बकाया बोनस महातारी वंदन की राशि देने वाली विष्णु देव साय की सरकार आने वाले दिनो में किसानो को धान बोनस की राशि एक मुश्त देगी । मोदी की पूरी होती गारंटी कांग्रेस को नही सुहा रही है